Breaking News

‘रामायण’ ट्रेलर में साई पल्लवी से ज्यादा छाईं सुरभि दास, छोटी-सी झलक ने जीता दिल

-माता सीता की बहन श्रुतकीर्ति के किरदार में दिखीं असमिया अभिनेत्री सुरभि दास, सोशल मीडिया पर लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर हो रही चर्चा।

नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही इसके कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई, वहीं ट्रेलर में कुछ सेकंड के लिए नजर आईं असमिया अभिनेत्री सुरभि दास ने इंटरनेट पर अलग ही चर्चा छेड़ दी।

ट्रेलर के एक दृश्य में साई पल्लवी के पीछे खड़ी सुरभि दास की संक्षिप्त झलक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, भाव-भंगिमा और पारंपरिक लुक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छोटे से दृश्य में भी गहरी छाप छोड़ी।

फिल्म में निभा रही हैं श्रुतकीर्ति का किरदार

सुरभि दास फिल्म में श्रुतकीर्ति की भूमिका निभा रही हैं, जो माता सीता की सबसे छोटी बहन और भगवान श्रीराम के छोटे भाई शत्रुघ्न की पत्नी थीं। इससे पहले उनके उर्मिला की भूमिका निभाने की चर्चाएं थीं, लेकिन अभिनेत्री ने स्वयं स्पष्ट किया था कि वह श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सुरभि दास के नाम की चर्चा तेज हो गई है। कई दर्शकों ने उनके अभिनय और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें ट्रेलर की “सरप्राइज हाइलाइट” बताया। हालांकि फिल्म के सभी कलाकारों के प्रदर्शन का वास्तविक आकलन फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही संभव होगा।

About NW-Editor

Check Also

भारत-अफगानिस्तान पहले टी-20 में ओपनिंग को लेकर सस्पेंस, सूर्यवंशी या सैमसन में किसे मिलेगा मौका?

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *