Breaking News

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,शहर अध्यक्ष का स्वागत समारोह 2 अप्रैल को

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष कांग्रेस अफसाना शाह कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पहुंचे और कांग्रेस जनों से मिले समस्त पदाधिकारीयो ने एक प्रस्ताव पास कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष जी के समक्ष रखा गया कि हम सभी कांग्रेस जन शीघ्र ही एक स्वागत समारोह का आयोजन किया जाना है जिसकी रूपरेखा हम सभी पदाधिकारीयो के द्वारा बनाई जा चुकी है कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए जोर देकर यह बात कही जितने भी जनपद में पुराने कांग्रेसी परिवार एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए लोगों को पत्रकार बंधु अधिवक्तागण सभी को सूचना भेजने की जिम्मेवारी आप सबकी है आगामी 2 अप्रैल 2025 को बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा ।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन शुक्ला, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, उपाध्यक्ष बी लाल, कोषाध्यक्ष अशोक वर्धन कर्ण सहित काफी संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित थे। इस आगमन पर आंशिक रूप से कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारीयो द्वारा माल्यार्पण कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीयो का स्वागत कांग्रेस जनों द्वारा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *