Breaking News

थाना बिठौली में सूबेदार सिंह द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

इटावा: यातायात माह के तहत थाना बिठौली क्षेत्र में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह द्वारा पचनदा नदी के अंतर्गत लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें सूबेदार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने लोगों को समझाया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएँ, गति सीमा का ध्यान रखें और सड़क पर अन्य वाहनों का सम्मान करें इस अवसर पर यातायात पुलिस टीम के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह एवं हमारा चालक कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, होमगार्ड आक्रोश कुमार मौजूद रहे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *