Breaking News

नोएडा में दर्दनाक घटना: पिता की हत्या के बाद 16 वर्षीय बेटे ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान

नोएडा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर पिता की हत्या करने के बाद मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किशोर घर में होने वाली रोक-टोक और विवाद से नाराज था।

बताया जा रहा है कि किशोर की मां अलग रहती थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिता-पुत्र के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और घटना से पहले घर में क्या परिस्थितियां बनी थीं। मामले से जुड़े साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

“नोएडा में बवाल: फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक, गाड़ियों में आग और पुलिस पर पथराव”

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *