Breaking News

बाल गृह से फरार हुए दो किशोर, सुरक्षा पर सवालों की बौछार

 

मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बाल गृह से दो किशोर फरार हो गए। घटना ने न केवल बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी ये एक बड़ा सवाल उठा है।

सुबह गिनती के दौरान किशोरों की गैरमौजूदगी का पता चला

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरों को बाल कल्याण समिति द्वारा संरक्षण के लिए इस बाल गृह में भेजा गया था। लेकिन देर रात मौका पाकर वे चुपचाप परिसर से निकल भागे। बाल गृह प्रशासन को सुबह गिनती के दौरान किशोरों की गैरमौजूदगी का पता चला, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने बाल गृह के केयर टेकर रविंद्र सिंह और हाउस फादर कौशल कुमार के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सवालों के घेरे में व्यवस्था

मामला सामने आने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई भी सक्रिय हो गई है। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर बाल गृह के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। यह भी सामने आया कि परिसर की बाउंड्री वॉल में कई जगहें टूटी हुई हैं और रात्रिकालीन निगरानी के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे।

किशोरों की तलाश जारी

पुलिस ने किशोरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रेलवे स्टेशन, बस अड्डा जैसे सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन सख्त

घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बाल गृह में तैनात स्टाफ की भूमिका की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

“‘बेटी ने की लव मैरिज …’ पिता ने खाया जहर, अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची बेटी”

मुरादाबाद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बेटी के प्रेम विवाह से आहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *