Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत चौबिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
थाना चौबिया पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से अवगत कराया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने समझाया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या पासवर्ड साझा न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।
जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
इटावा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपदभर में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में जुलाई भर चला सख्त यातायात अभियान, टीएसआई सूबेदार सिंह ने 1,416 वाहनों का किया चालान

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा में जुलाई माह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *