Breaking News

“UP: दवा लेने निकली महिला को दरिंदों ने जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत”

यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया। देखते ही देखते महिला का शरीर जलने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के मुताबिक महिला दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे आग लगा दी। फिलहाल मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि पूरा मामला जहानगंज थाना क्षेत्र का है। यहां झिझुकी गांव के रहने वाले शिक्षामित्र बलराम सिंह चौहान ने साल 2013 में अपनी पुत्री निशा की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी अमित सिंह चौहान के साथ की थी। अमित सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं निशा फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से दवा लेने जहानगंज के गांव दरियावगंज गई थी। वहीं पर अज्ञात लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे पिता ने उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।

महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, जहां महिला की मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला के परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए हैं। पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी 33 वर्षीय बेटी छह सितंबर को घर से दवा लेने गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मेरी बेटी को न्याय मिले।

About NW-Editor

Check Also

यूपी में बाढ़ का कहर: गंगा-यमुना उफान पर, फर्रुखाबाद में 21 घर नदी में समाए; सड़कों पर गुजारा कर रहे लोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच कई जिलों में बाढ़ के हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *