Breaking News

नवजात को जन्म देने के बाद महिला की मौत से अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पाल अस्पताल में नवजात को जन्म देने के महज एक दिन बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद महिला की अचानक हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उसका उपचार शुरू किया गया। इसी दौरान महिला को खून चढ़ाया गया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत में सुधार होने के बजाय हालत और गंभीर होती चली गई। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि महिला ने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान उसे रक्त चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि रक्त चढ़ाए जाने के बाद महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि इलाज में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती के बावजूद प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। जांच के दौरान अव्यवस्थाएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *