Breaking News

नशा मुक्ति अभियान में युवाओं का समर्थन:

गोविंदगढ़ कस्बे में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था। मैराथन की शुरुआत गोविंदगढ़ पंचायत समिति परिसर से हुई। यह दौड़ मुख्य बाजार से होते हुए पुनः पंचायत समिति पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के संदेश वाली तख्तियां लेकर दौड़ लगाई। मार्ग में स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।

 विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए: कार्यक्रम में गोविंदगढ़ प्रशासक महेंद्र शर्मा मौजूद रहे। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पूजा वर्मा भी उपस्थित रहीं। हुए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। यह मैराथन सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।

About NW-Editor

Check Also

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: 20+ दमकल मौके पर, उद्घाटन से पहले हड़कंप

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *