Breaking News

श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, युवाओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

नवीन गल्ला मंडी स्थित मंदिर परिसर में हुई बैठक; बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय

महोबा। श्रीराजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में शहर के नवीन गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संगठन के विस्तार और आगामी कार्य योजा को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मजबूत बनाए जाने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई साथ ही संगठन के वरिष्ठ लोगों ने युवाओं संगठन की जिम्मेदारी सौपते हुए सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोरदिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को अधिक सक्रिय, एकजुट और जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए समय समय पर बैठकों का आयोजित की जाती है और समाज के उत्थान, युवाओं को जोड़ने और संगठन की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष बल दिया जाता है। कहा कि समाज से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय पर संगठन मजबूती के साथ अपनी बात रखेगा तथा जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा साथ ही संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले युवाओं को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी से संगठन के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। जिले में संगठन की जिम्मेदारी के लिए अजय राजावत जिला मंत्री, सत्यम राठौर जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रियांशु सिंह तहसील महामंत्री, आकाश सेंगर तहसील उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष कबरई, विक्रम सिंह ब्लॉक मंत्री कबरई, प्रेम सिंह नगर महामंत्री, भारत सिंह नगर मंत्री, सक्रिय सदस्य देवेंद्र सिंह एवं ग्राम अध्यक्ष मकरबई रूपेंद्र सिंह के चुना गया। बैठक में बुंदेलखंड जितेंद्र सिंह, जिला सचिव नीलेंद्र सिंह, मनोज सिंह,, प्रिंस सिंह, प्रियांशु सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष आरती सिंह, उपाध्यक्ष पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

तेज बारिश ने छीना गरीब परिवारों का सहारा, रिछारा में दो मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

  महोबा पनवाड़ी विकासखंड के। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिछारा में तेज बारिश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *