Breaking News

सराफत अली क्रिकेट टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

– खिलाड़ियों से मिल खेल प्रतिभाओं में सहयोग व उज्जवल भविष्य की कामना
– क्रिकेट टूर्नामेंट में मंचासीन अतिथि।
फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के रायपुर मुवारी ग्राम में रविवार को सराफत अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन सराफत अली मेमोरियल क्रिकेट क्लब की ओर से पांचवें संस्करण के रूप में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल, कांग्रेस नेता व एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से मिलते हुए उनके उन्नत भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व सिखाते हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। उन्होंने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया और शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पहले दिन का मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रमी भी मैदान में डटे रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *