Breaking News

युवा पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने पर बल

युवा पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने पर बल
– अग्रहरि समाज के समारोह में वरिष्ठ नागरिक व मेधावी छात्र सम्मानित
– अग्रहरि समाज के सम्मान समारोह में भाग लेते अतिथि।
फतेहपुर। अग्रहरि समाज के सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को अग्रहरि टेडर्स बजाज एजेंसी ग्राम सुकेती में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रहरि समाज संगठन का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यकम के संरक्षक के रूप में कैलाश चंद्र, दिनेश चंद्र, ओम चंद एवं श्रीराम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट उपस्थिति में विकास गुप्ता, विदुष अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, अशोक अग्रहरि एवं कुलभास्कर अग्रहरि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा के महत्व, संगठन की मजबूती तथा युवा पीढी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समाज की वार्षिक कार्य प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, एडवोकेट अनीत कुमार अग्रहरि, रोहित अग्रहरि, विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, डॉ. दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गुरुशरण लाल गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, आर्यन गुप्ता, रामलखन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता (टीटू) सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महरहा गौशाला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और बीमार गौवंश के तत्काल उपचार के दिए निर्देश

चौडगरा/फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के मलवां विकास खण्ड की ग्राम पंचायत महरहा स्थित गौशाला का जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *