Breaking News

विधानसभा घेराव के दौरान सड़क पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक

 

लखनऊ। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का प्रयास किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। जब पुलिस की टीम कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो कई प्रदर्शनकारी पुलिस वैन के सामने बैठ गए। कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

 

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया गया। इसी के विरोध में संगठन ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया।

 

प्रदर्शन के चलते विधानसभा के आसपास यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखते हुए प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र से आगे जाने से रोक दिया। मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

नकली जेवरात के सहारे बैंक से ठगी, डेढ़ करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा; सात आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर बैंक में गिरवी रखने और उनके बदले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *