Breaking News

पिता की डांट से नाराज़ बेटे ने ट्रेन में कटकर दी जान

 

बाँदा। शराब पीकर घर आए बेटे को फटकार लगाने के साथ पिता ने पिटाई कर दी। तो नाराज होकर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।बदौसा थाना क्षेत्र के वकीलनपुरवा के पास गुरूवार की दोपहर ट्रेन से कट कर युवक ने जान देदी।गुजर रहे ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। देर शाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन किया। एक युवक ने मोबाइल पर कटे किशोर का फोटो परिजनो को दिखा दिया। थाने पहुंचे पिता भूपत वर्मा ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र पंकज वर्मा निवासी ओझनपुरवा तुर्रा बदौसा के रूप में किया। मृतक के पिता ने बताया कि वह रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पंकज अतर्रा स्थित एक गैरेज में काम करता था। उसने दुकान में शराब पी लिया था। इसी पर पिता ने पंकज को दो थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से वह नाराज था। शुक्रवार की सुबह पंकज ने छोटी बहन नीलम से कहा था कि वह गैराज जा रहा है। इतना कह कर वह घर से निकल गया था। दुकान न जा कर उसने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *