फतेहपुर। जिले में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए रविवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और उपचार के बारे में जानकारी ली।
डीएम और एसपी ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, उन्हें दिए जा रहे उपचार और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जाएं, ताकि इलाज के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।
डीएम और एसपी के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में भी सक्रियता बढ़ी। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों की लगातार निगरानी करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
News Wani
