Breaking News

प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर करने की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- बिना वजह नेगेटिविटी न फैलाएं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अभिनेता आमिर खान को नजरअंदाज करने से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर नाराजगी जाहिर की है। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दोनों कलाकारों का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बीच अनबन की अटकलें लगने लगी थीं। प्रीति ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे क्लिकबेट कंटेंट बताया।

दरअसल, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में प्रीति जिंटा अपनी वैनिटी वैन से बाहर आती दिखाई देती हैं और फोटोग्राफर्स से पूछती हैं कि उन्हें किस तरफ जाना है। इसी दौरान कुछ दूरी पर आमिर खान भी अपनी वैनिटी वैन के पास नजर आते हैं। प्रीति दूसरी दिशा में चली जाती हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने आमिर को जानबूझकर नजरअंदाज किया।

इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने दोनों कलाकारों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्होंने उस समय आमिर खान को देखा ही नहीं था। उन्होंने बताया कि वह अंदर कुछ शॉट्स शूट करने की जल्दी में थीं और इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

प्रीति ने पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की चीजों को क्लिकबेट बनाकर पेश करना सही नहीं है। उन्होंने साफ किया कि आमिर खान के लिए उनके मन में बेहद प्यार और सम्मान है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी का मकसद नेगेटिविटी फैलाना है तो उनसे हर स्थिति में रुककर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं प्रीति और सनी

प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ सनी देओल, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी आमिर खान प्रोडक्शंस और अपर्णा पुरोहित से जुड़ी है।

फिल्म की कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें हिंसा, विस्थापन और पारिवारिक संघर्ष के बीच एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में प्रीति जिंटा और सनी देओल पंजाब भी पहुंचे। दोनों ने चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अमृतसर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान करण देओल भी उनके साथ नजर आए।

About NW-Editor

Check Also

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, घरेलू हिंसा शिकायत की दर्ज

टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक और ससुराल पक्ष के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *