Breaking News

मानगढ़ धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर पेड़ से भिड़ा, दो दर्जन लोग घायल

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-कुंवरपुर रोड पर अलियाबाद गांव के समीप रविवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर गाड़ी खंदक में जाकर एक पीपल के पेड़ से टकरा गई। लोडर में करीब दो दर्जन श्रद्धालु सवार थे। हादसे में लगभग सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर तथा जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें कुछ लोगों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि लोडर में सवार सभी श्रद्धालु कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग अपने गांव से लोडर के जरिए प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित मानगढ़ के प्रसिद्ध मां कृपालु धाम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे में शालू देवी पत्नी मुन्ना, निशा पुत्री मुन्ना, छाया देवी पुत्री झल्लर, नैना पुत्री नरेश, प्रीति पुत्री कल्लू, छुटकी देवी पुत्री कल्लू और उमरी पत्नी मुन्ना समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *