Breaking News

लूट के लिए डबल मर्डर: 24 हजार रुपये के खातिर पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। 24 हजार रुपए के लिए पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे हमलावरों से बचाने के लिए 8 साल की बच्ची मदद के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही लेकिन डर के मारे कोई बचाने नहीं आया।  बच्ची ने बताया कि छह लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे। पापा को पकड़कर चाकू मारे। मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और फरार हो गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। मृतक दंपत्ति की पहचान राजा और उनकी पत्नी फराह के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि रजिस्ट्री के 24 हजार रुपए के विवाद में हत्या की गई है। चक्कर की मिलक इलाके का रहने वाला राजा (36) ब्रास का काम करता है। राजा अपनी पत्नी फराह और तीन बच्चों के साथ एक मकान में रहता था। जबकि भाई के साथ मां दूसरे मकान में रहती है। राजा की सबसे बड़ी बेटी आठ साल की अक्शा ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी 5-6 लोग उसके घर में जबरिया घुसने लगे। पापा उनको देखकर दरवाजा बंद कर लिए लेकिन वे लोग जबरिया घर में घुस गए। बच्ची ने बताया कि घर में घुसकर वे लोग पापा को मारने लगे। पापा पर चाकूओं से वार करते रहे।

मम्मी बचाने के लिए आई तो वे लोग उसको भी पकड़ लिए। उसे भी चाकू मारने लगे। मैं भागकर मोहल्ले के लोगों के पास गई। लेकिन उनके डर से कोई बचाने नहीं आया। वे लोग मम्मी-पापा को मारकर भाग गए। उधर, डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीआईजी मुनिराज और एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंचे। पड़ोसियों और दंपत्ति के बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

राजा की मां ने बताया कि रजिस्ट्री विवाद में बेटे की हत्या की गई। बेटे ने आरोपी फहीम से एक मकान खरीदी थी। उसके लिए उसने 2 लाख रुपए दे दिए थे। 24 हजार रुपए रजिस्ट्री के लिए देना था। इस पैसे को लेकर विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राजा के पड़ोस में फहीम रहता है। दोनों के बीच में एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रजिस्ट्री के पैसे को लेकर रविवार को दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पड़ोसी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई गई है।

 

About NW-Editor

Check Also

होली के दिन पत्नी की हत्या, संतान न होने के विवाद में ली जान; वारदात के बाद पति ने भी आत्महत्या की

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी के जंगलों में होली के दिन एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *