Breaking News

जयपुर में 3 साल की मासूम का अपहरण: टॉफी दिलाने के बहाने बस से ले गया युवक

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार रात तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बारां जाने के लिए बस में बैठी बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। हालांकि एक ऑटो रिक्शा चालक की सतर्कता के चलते बच्ची सुरक्षित मिल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से बारां का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर के बगरू क्षेत्र में रहता है। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे बच्ची अपनी मां और नानी के साथ बारां जाने के लिए बस में बैठी थी। इसी दौरान बस में मौजूद एक युवक ने परिवार से बातचीत कर भरोसा जीता और बच्ची को टॉफी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

करीब 10 मिनट तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर मां ने शोर मचाया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बस स्टैंड सहित आसपास के इलाकों में सघन तलाश अभियान शुरू किया गया।

इसी बीच पीतल फैक्ट्री के पास ऑटो रिक्शा चालक नवल की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो मासूम बच्ची के साथ था। शक होने पर चालक ने ऑटो रोककर उससे पूछताछ करने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी बच्ची को ऑटो में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ऑटो चालक की सूचना पर पुलिस और बच्ची की मां मौके पर पहुंचीं। पहचान की पुष्टि होने के बाद बच्ची को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

जयपुर के सुबोध कॉलेज में भीषण आग: बेसमेंट पार्किंग में खड़ी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक

जयपुर। राजधानी जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में शुक्रवार सुबह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *