Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

आलू की कीमतों से परेशान किसानों की आवाज बनी जनहित संकल्प पार्टी, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

फतेहपुर। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों की सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।

जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं। वर्तमान समय में आलू का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों को आलू मात्र चार रुपये प्रति किलो की दर से बेचना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में किसानों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

पार्टी ने मांग की कि आलू का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। किसानों को लागत के आधार पर न्यूनतम लाभकारी मूल्य दिलाया जाए और आलू की सरकारी खरीद की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज में आलू के भंडारण की उचित व्यवस्था तथा पारदर्शी किराया सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आलू किसानों को फसल खराब होने तथा कम दाम मिलने से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और कृषि बिजली की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। आलू की बिक्री में बिचौलियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर तत्काल विशेष समिति का गठन करने की भी मांग की गई।

इस मौके पर बिंदेश, श्याम सुंदर, संदीप, नीरज पटेल, कल्लू, राजू, शिवाकांत, रोहन, राजनारायण शुक्ल, रितेश पटेल, जय सिंह, नरेश, पवन पटेल, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: एफआईआर दर्ज होते ही वादी को मिलेगी सूचना, घर तक पहुंचाई जाएगी कॉपी

फतेहपुर। आमजन को राहत देने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *