Breaking News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थल की सफाई कर गूंजे देशभक्ति के नारे

फतेहपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

पत्थरकटा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों ने सबसे पहले प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। इसके बाद नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने नेताजी के त्याग, साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

प्रतिमा स्थल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने “सुभाष चंद्र बोस अमर रहें”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसे नारे लगाकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में आजीवन सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, बृजकिशोर, कौशल कुमार श्रीवास्तव, राजेश राजन, गोरेलाल, प्रेमचंद्र मौर्य, शहनूर आलम और रीता श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में छात्राओं ने चित्रों और रंगोली से सजाया ‘विकसित भारत’ का सपना: राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किया शुभारंभ; विजेताओं को मिला सम्मान

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर में ‘मेरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *