Breaking News

NEET री-एग्जाम शुरू: 564 शहरों के 5440 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, इस बीच हैदराबाद में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप

देश भर में आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा होने वाली है। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं। NTA ने परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा दो बजे से होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है बच्चों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा में बैठना चाहिए। भोपाल के 32 एग्जाम सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए हैं। श्रीनगर में सेंटर पर सुबह से पुलिस और प्रशासन तैनात हैं। दिल्ली के सादिक नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पुलिस ने देर रात एग्जाम सेंटर के गेट सील किए।

थोड़ी देर में शुरू होगी NEET परीक्षा, 3 तस्वीरें…

दिल्ली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गेट स्कैनर लगाए गए हैं। पोस्टर में परीक्षा में प्रतिबंधित सामानों के नाम लिखे हैं।
दिल्ली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गेट स्कैनर लगाए गए हैं। पोस्टर में परीक्षा में प्रतिबंधित सामानों के नाम लिखे हैं।
श्रीनगर के एक एग्जाम सेंटर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
श्रीनगर के एक एग्जाम सेंटर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में 32 एग्जाम सेंटरों पर क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए।
मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में 32 एग्जाम सेंटरों पर क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए।

2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए

NTA के मुताबिक, पूरे देश के एग्जाम सेंटरों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पेपर लीक रोकने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है। एयरफोर्स ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देशभर के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

तेज प्रताप का बड़ा आरोप: ‘आकाश यादव मुझे और लालू जी को मरवाने की साजिश रच रहा, 4 गुंडे घर में घुसे’

जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना पहुंचकर अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *