Breaking News

फतेहपुर में देशभक्ति का दिखा जोश, तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले सैकड़ों बाइक सवार

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।

सात मील स्थित एक गेस्ट हाउस से यात्रा का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी तथा तेराकांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बड़क्कू सिंह की मौजूदगी में तिरंगा बाइक यात्रा रवाना की गई।

लखनऊ रोड स्थित गेस्ट हाउस से सैकड़ों बाइक सवार हाथों में तिरंगा लहराते हुए चंदापुर चौराहा पहुंचे। चंदापुर से बड़ागांव होते हुए यात्रा भिटौरा गांव पहुंची। देश की आजादी की खुशी में झूमते हुए भाजपाई “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाते रहे।

सहिमापुर सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। भिटौरा बाईपास होते हुए यात्रा शहर के शांतिनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

यात्रा में मुख्य रूप से संतोष सिंह, आशीष मिश्रा, प्रधान आदित्य लोधी, चिक्कू तिवारी, स्वामी शरण पाल, उमाशंकर लोधी सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *