Breaking News

फार्म हॉउस में चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा , चोरी का सामन व नगदी बरामद

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनप में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण लगाये जाने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फॉर्म हॉउस में तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि अभियुक्त राजू केवट द्वारा दिनांक 08.03.2025 को नरैनी रोड KCNIT के पास से सुरेश कुमार के फॉर्म हॉउस का तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त राजू केवट उर्फ पिट्टी पुत्र रामकिशोर निवासी चांदी पाठी थाना अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश को आज दिनांक 23.04.2025 को रेलवे माल गोदाम के पास गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 17000 रुपये, तीन घड़ियां, सफेद धातु का सिक्का व अन्य सामान बरामद किए गए हैं ।
अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह आरक्षी दीपक दूबे
आरक्षी अंकित सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *