Breaking News

मुंब्रा हकीम अजमल खान हॉस्पिटल की महिला डॉ,शरमीन डिंगा की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी,*

*संवाददाता* *सैयद समीर हुसैन 

मुंब्रा: मुंब्रा के एम एम वैली इलाके में स्थित ग्रेस स्क्वायर बिल्डिंग में रहने वाली हकीम अजमल खान हॉस्पिटल की होनहार डॉ. शरमीन डिंगा की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार डॉ. शरमीन ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से लगभग 11:30 सुबह छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। हॉस्पिटल स्टाफ और मरीजों के मुताबिक डॉ. शरमीन डिंगा बेहद मेहनती और दयालु डॉक्टर थीं। इमरजेंसी के समय जब भी उन्हें बुलाया जाता था, वे तुरंत मरीजों की सेवा के लिए पहुंच जाती थीं। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार और समर्पण उन्हें एक लोकप्रिय डॉक्टर बनाता था।

ऐसे में उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके के लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार का पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है जिससे हत्या की पुष्टि हो सके। फिलहाल मुंब्रा पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मुंब्रा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने घटनास्थल का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस दुखद घटना के बाद डॉ. शरमीन डिंगा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और जानने वालों में गहरा शोक व्याप्त है। अब सभी की नज़र पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर यह मामला आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है।

About NW-Editor

Check Also

मुंब्रा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

संवाददाता- *सैयद समीर हुसैन* ठाणे के मुंब्रा इलाके में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *