Breaking News

गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को तिन्दवारी पुलिस ने पकड़ा ,22 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.2025 को देर शाम मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से 22 किलो 50 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया है अभियुक्त द्वारा बांदा-फतेहपुर रोड ग्राम मुंगुस स्थित अपने राइस मील के पास खाली पड़ी जमीन पर अवैध गांजे की खेती की जा रही थी । पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम राकेश कुमार पटेल उर्फ शराबी सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह निवासी मुंगुस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा बताया है पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तिन्दवारी श्री सुरेश कुमार सैनी उप निरीक्षक श्री सालिक प्रसाद पाठक महिला उप निरीक्षक रोशनी सेंगर कां0 मनीष कुमार कां0 रोहित कुमार शामिल रहे ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *