Breaking News

गेहूं के खेत में पड़ा मिला युवती का शव

बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कमासिन रोड कुचेंदु मोड के आगे बुधवार के शाम एक अज्ञात युवती का शव गेहूं के खेतों पर पड़ा मिला है। जैसे ही खेत मालिक आसाराम के बटाईदार ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की पहचान करवाने में जुट रही, वहीं सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल किया है। बुधवार की रात्रि युवती की पहचान नहीं हो पाई, जिससे पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज मर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है। शव को देखकर यह लग रहा है कि, युवती की हत्या करके शव को गेहूं के खेत में फेंका गया है। फिलहाल अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *