Breaking News

करोल बाग में जर्जर इमारत की दीवार गिरी, कई लोग घायल; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक पुरानी और जर्जर इमारत की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स के पास हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। राहत टीम ने मलबे से 2-3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर जीवनमाला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। मौके पर इमारत को गिराने यानी ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था, इसी दौरान दीवार का हिस्सा ढह गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल, रेस्क्यू टीम मलबे और इमारत के आसपास अन्य लोगों की तलाश कर रही है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और किसी के मलबे में फंसे होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

About NW-Editor

Check Also

SIR के बाद छूटे मतदाताओं को फिर मिलेगा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 20 राज्यों में विशेष अभियान, नए 18+ वोटरों का भी होगा पंजीकरण

नई दिल्ली। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से छूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *