Breaking News

सरिया फैक्ट्री में लोहे की राड गिरने से युवक की मौत

बिंदकी, फतेहपुर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के एक सरिया फैक्ट्री में काम करते समय युवक के ऊपर एक लोहे की राड गिर गई जिससे मजदूर की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ग्वालियर पहुंचे और पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर गांव आए तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे, शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव निवासी दीपू विश्वकर्मा उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसूरत विश्वकर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरिया फैक्ट्री अंबर शक्ति उद्योग लिमिटेड में मजदूरी का काम करते थे। सोमवार की भोर पहर करीब 4 बजे फैक्ट्री में काम करते समय अचानक एक लोहे की राड दीपू विश्वकर्मा के सिर पर गिरी जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर के सदस्य ग्वालियर शहर पहुंचे। ग्वालियर में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे मृतक दीपू विश्वकर्मा का शव बसंती खेड़ा गांव आया तो परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *