Breaking News

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज दर्ज हो सकती हैं 2 FIR, मंदिर पहुंची SIT

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को दो अलग-अलग व्यक्तियों की शिकायत पर दो एफआईआर दर्ज हो सकती हैं। इस मामले में अभी तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायती आवेदन दिया है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इसके अलावा, यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा है कि वे भी इस मामले में आज ही शिकायती आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, यानी एसआईटी जांच के लिए मंदिर पहुंची। साथ में अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी और डॉ. गौरव ग्रोवर भी हैं।

टीम आज भी ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। टीम ने सोमवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी।

धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने थाने में शिकायत दे दी है, लेकिन अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।
धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने थाने में शिकायत दे दी है, लेकिन अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।

SIT का सवाल- कर्मचारियों की जाते वक्त जांच होती थी या नहीं?

सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश के समय कर्मचारियों की चेकिंग होती थी, लेकिन बाहर निकलते समय नहीं होती थी।

अब तक 2 करोड़ की बरामदगी

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं।

सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था

  • सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने रविवार 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई। अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है।
  • विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की। अगले दिन यानी 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांग ली।

About NW-Editor

Check Also

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, एयर एंबुलेंस कोहरे में नहीं कर सकी लैंडिंग

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *