Breaking News

नदी नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

 

बांदा। शुक्रवार को सुबह नदी नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी से मामला सामने आया है जहां पर खुटला के रहने वाले कृष्णा सुबह नदी नहाने अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। तभी गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा जब दोस्तों ने कृष्णा को डूबते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा को नदी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के चाचा ने बताया की कृष्णा भदेहदू का रहने वाला है वह यहां किराए के मकान में रहता था।वह यहां पर चाय की दुकान में काम करता था। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *