Breaking News

7 साल बाद टूटा प्यार का बंधन: पति बना बेवफा, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला

 

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पति पत्नी और वो का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। जहां जिले के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो-दो शादियां करने का गंभीर आरोप लगा है। इंदौर की रहने वाली पहली सीमा (बदला हुआ नाम) पत्नी ने शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीमा का कहना है कि उसने 2018 में इंदौर में अपने मौसा के घर रहता था। उसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों की एक साढ़े पांच साल की बेटी भी है।

महिला ने बताया कि पति को उसने एक पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसकी किश्तें उसने अपने खाते से चुकाई थीं। पहली पत्नी से उसे अपनी मां के पास रहकर  पिकअप वाहन चलाकर जीवन यापन के लिए बुरहानपुर भेजा था। अब उसे पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है।

इसी बीच, दूसरी पत्नी के पिता भी थाने पहुंच गए और युवक पर गंभीर आरोप जड़ दिए। उनका कहना है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की। दूसरी पत्नी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां के साथ एक नागुलखेड़ा गांव में छुट्टी मनाने गई थी। वहीं से युवक उसे अपने साथ भगा ले गया और गायत्री मंदिर मे शादी कर ली, अब पहली पत्नी अपनी मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिये गुहार लगी और बेटी के लिए जीने की आस लगाई।

शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है। मामले की विधिवत जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

नागौद राजघराने में रिश्तों का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, राजा की पत्नी को गर्लफ्रेंड ने मारी गोली

 मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने की परमनिया गढ़ी में हुई फायरिंग (Nagod Royal Family …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *