Breaking News

लखनऊ में बैंक अफसर की गोली मारकर हत्या, पति पर आरोप; वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार दोपहर ICICI बैंक की महिला असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पति मानस ने बैंक के बाहर उन्हें फोन कर बुलाया और बातचीत के दौरान गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात गोमती नगर थाने से करीब 200 मीटर दूर बैंक के बाहर हुई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

दिव्या मिश्रा आलमबाग इलाके में रहती थीं और ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

शिक्षक समाज को एकजुट करने में निभाएं बड़ी भूमिका, विभाजनकारी सोच से देश को बचाने की जरूरत: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *