Breaking News

डीआईजी व एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में की गई फ्लैग मार्च

 

बांदा। नवरात्रि, रामनवनी पर्व व वक्फ बिल संशोधन कानून के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत दिनांक 03.04.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च की गई ।
बाबूलाल चौराहा, खाईपार, मर्दननाका, मुख्य बाजार, महेश्वरी देवी मन्दिर सहित मिश्रित आबादी वाले व भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया गया । इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक बांदा व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया कि लगातार होटलों. ढाबों, रेस्टोरेंटो तथा लॉजों को लगातार चेक करते रहें । इस दौरान सोशल मीडिया सेल को निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया पर सतत सतर्क निगरानी की जाए तथा भ्रामक खबरों का तत्काल खण्डन किया जाये साथ ही भ्रामक खबर चलाने वालों पर कार्यवाही की जाए ।

About NW-Editor

Check Also

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *