Breaking News

ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म वर्क्स के लिए पंजीयन शुरु

 

-सहायक श्रम आयुक्त डॉ संतोष कुमार अग्रहरी ने दी जानकारी

बांदा । सहायक श्रम आयुक्त डॉ संतोष कुमार अग्र हरी ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए से कार्यशील श्रमिक जिसे अनुबंध की गई शर्तों के अधीन पारिश्रमिक प्राप्त होता है किंतु उन वर्क्स और उनके नियोक्ता में कर्मचारी सेवायोजन का पारम्परिक संबंध नहीं होता है यह वर्कर मात्र डिजिटल माध्यम से जुड़े होते ऐसी श्रेणी के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए पंजीयन प्रोग्राम प्रारंभ कर दिए गए हैं डॉ संतोष अग्रहरी ने बताया कि राइड शेयरिंग सर्विस के अंतर्गत ओला,ऊबर,क्लिक राइड,कूबो, टैक्सी फोर्सर,फूड एंड लाजिस्टिक डिलीवरी के अंतर्गत जोमेटो,स्वीगी,ब्लिकिट , फूड पांडा,बिग बास्केट,जेपटो,ग्रोफर्स, लाजिस्टिक सर्विस के अंतर्गत एक्सप्रेसबीस, एक्सप्रेस लाजिस्टिक, ब्लू डार्ट,फिडेक्स,टेक्कान,शिप राकेट,पार्टनर,ई,- मार्केट प्लेस के अंतर्गत टमजेन,फिल्पकार्ट,स्नैपडेल ई-वे,शाप क्लू,होम शाप 18, मित्रा,मीसो, प्रोफेशनल के अंतर्गत टरबन कंपनी,जेरोधा,एरेजल ब्रोकिंग, प्रक्टो लाइक के अलावा मीडिया सर्विस के अंतर्गत युटयूब, फेसबुक,नेटफिल्कस ,स्पोटीफाई, गूगल एडवर्ड व गेन एग्रीगेटर्स श्रेणी में आते हैं और यह ई श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म वर्क्स/गिग वर्कर्स अपना पंजीयन करने के लिए वांछित अभिलेख आधार कार्ड पैन कार्ड एक मोबाइल नंबर जरूरी है।

About NW-Editor

Check Also

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *