Breaking News

“महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का हादसा टला: खाई से SDRF ने 4 लोगों को बचाया”

उत्तराखंड में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम 50 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरने के बाद पुलिस और बचाव दल ने महाराष्ट्र की तीन महिलाओं और चालक को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन गुप्तकाशी और गौरीकुंड के बीच जुरानी बैरियर के निकट एक खाई में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले यातायात टीम ने घटना की सूचना दी। गुप्तकाशी पुलिस थाना, फाटा चौकी और यातायात पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने भारी बारिश के बीच अभियान चलाया और क्षतिग्रस्त कार से चालक समेत सभी चार लोगों को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बचाई गई तीर्थयात्रियों की पहचान सुषमा, साधना और लता के रूप में हुई है, ये सभी महाराष्ट्र की निवासी हैं। चारों पीड़ितों को निकटवर्ती एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About NW-Editor

Check Also

उत्तराखंड टनल हादसे में राहत-बचाव अभियान जारी: 7 लोगों की हुई मौत; 3 मजदूर अब भी फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले में टनल हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *