Breaking News

मां ड्यूटी पर थी, पिता ने मासूम बच्चों को दही में दिया जहर; आरोपी हिरासत में

गोरखपुर: गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। घटना के बाद से एक तरफ जहां परिजन सदमे में है, तो वहीं गांव में मातम पर पसरा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित बरवार गांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसमें सभी को हिलाकर रख दिया। बता दें कि गांव के रहने वाले सत्यम कनौजिया के खिलाफ उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आरोपी सत्यम कनौजिया अपने दो मासूम बच्चों 8 वर्षीय बेटी परी और 5 वर्षीय बेटे अक्षत को घर लेकर था। इस दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में थी। दोनों को दही में सल्फास मिलकर खिला दिया। सब कुछ देर बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकालने के साथ ही उल्टी होने लगी।

परिजनों में कोहराम

बच्चों के बाबा को जब इस बात की जानकारी हुई, तो अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी और तत्काल बच्चों को अस्पताल लेकर गए। बिहारी मेंटल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वहां रो रो कर बुरा हाल है।

लोगों ने क्या कहा?

इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कोई पिता अपने दो मासूम बच्चों की हत्या इस तरह कैसे कर सकता है। वहीं आरोपी की बहन और पत्नी का कहना है कि वह ऑटो चलाता है। हालांकि उसका मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा है। वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता रहता है। आरोपी की सास का कहना है कि सत्यम ने कुछ दिनों पहले लोन पर ऑटो लिया था, जिसकी किस्त भरने का दबाव वह हम लोगों पर बनाता रहता है। हमने इस बात से मना किया तो वह नाराज रहने लगा, हमें पूरा विश्वास है कि उसने इसी बात को लेकर दोनों बच्चों की हत्या की है।

जांच जारी

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी सत्यम कनौजिया के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

सगाई टूटी, रिश्तों में बढ़ा तनाव और स्कूल में मौत: प्रिंसिपल के सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *