Breaking News

न्यूज़ वाणी का हुआ असर: पुलिस एक्शन में, ओला स्कूटी का चार्जर बरामद; जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर को किया टर्मिनेट

-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपी डिलीवरी पार्टनर की सेवाएं समाप्त कीं

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के दौरान कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद न्यूज़ वाणी में खबर प्रकाशित होने का असर दिखाई दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित रूप से चोरी हुआ ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी का चार्जर बरामद कर लिया। वहीं, शिकायत के बाद जोमैटो ने संबंधित डिलीवरी पार्टनर की सेवाएं समाप्त (Terminate) कर दीं।
पीड़ित यूसुफ मसूद, निवासी रामसन्स अरहम हाइट्स, गोमती नगर, लखनऊ ने आरोप लगाया था कि 26 जुलाई 2026 को जोमैटो के माध्यम से भोजन की डिलीवरी करने आए डिलीवरी पार्टनर ने उनके घर से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी का चार्जर उठा लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया था, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई थी।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध डिलीवरी पार्टनर तक पहुंचकर कथित रूप से चोरी हुआ चार्जर बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी का पता 142/14, बताशे वाली गली, लाहोटी भवन के सामने, अमीनाबाद पार्क, लखनऊ बताया गया है।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जोमैटो से भी शिकायत की गई थी। कंपनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डिलीवरी पार्टनर को तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट कर दिया। पीड़ित का यह भी दावा है कि कंपनी के मैनेजर की ओर से उन्हें बताया गया कि संबंधित व्यक्ति अब भविष्य में कंपनी के साथ कार्य नहीं कर सकेगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनियों को अपने डिलीवरी पार्टनरों का और अधिक प्रभावी सत्यापन करना चाहिए, ताकि ग्राहकों का विश्वास बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि किसी अन्य उपभोक्ता को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में 32 वर्षीय मजदूर की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर मिला शव

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *