Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच में बड़े खुलासों का दावा, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर उठे सवाल; कार्रवाई की चर्चाएं तेज

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार दिख रहे हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी। छठे दिन की जांच पूरी कर SIT लखनऊ लौटेगी। माना जा रहा है कि सोमवार को CM योगी को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

चंपत राय और ट्रस्टी पर गिरेगी गाज

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को पद से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी पद से हटाया जा सकता है। SIT ने मंदिर परिसर में करीब 6 घंटे तक जांच की। टीम ने चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। साथ ही SBI बैंक के मैनेजर और कैशियर से भी सवाल किए गए।

2 करोड़ की रिकवरी

SIT गोपाल राव के भतीजे आनंद और राम मंदिर कर्मचारी सोमेश आनंद से भी पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन वे SIT को नहीं मिले। सूत्रों के मुताबिक, उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। इस मामले में 5 लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हुए थे। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला था। हालांकि, सोना कितना है, इसकी अभी पुष्टी नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

7 साल बाद भी अधूरी बाबरी मस्जिद, ₹300 करोड़ की योजना फंड और मंजूरियों में फंसी

-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धन्नीपुर में मिली 5 एकड़ जमीन पर अब तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *