Breaking News

एसपी के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सघन बैंक चेकिंग अभियान

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों और उसके आसपास के क्षेत्रों से होने वाली घटनाओं- लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी को नियंत्रित करने के लिए आज दिनांक 16.06.2025 को जनपद में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एटीएम/बैंक शाखाओं को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान एटीएम/बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों यथा सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों आदि को चेक किया गया एवं 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस द्वारा बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हे बैंक का कार्य सुचारू रुप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया गया । पुलिस द्वारा बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इस दौरान एटीएम/बैंकों के आसपास टहल रहे संदिग्ध व्यक्तियों तथा संदिग्ध रुप से खडे वाहनों की भी चेकिंग कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई ।

About NW-Editor

Check Also

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *