Breaking News

एसएसपी की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को लेते हुए उनकी शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इटावा पुलिस की जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है। पुलिस विभाग का उद्देश्य शिकायतों का तत्परता, निष्पक्षता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कर फरियादियों को न्याय दिलाना है। इटावा पुलिस के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *