Breaking News

सूबेदार सिंह का चला यातायात पर हंटर, 131 चालान से मचा हड़कंप, 3.75 लाख का जुर्माना

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में इटावा में यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह द्वारा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जागरूकता अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के चलते यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह की टीम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह ने चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 131 वाहनों के चालान किए गए तथा 3,75,000 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना भी है।
अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वाहन चालक दोपहिया हो या चारपहिया, नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं दी जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह की लगातार सक्रियता से इटावा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है। जागरूकता अभियान के साथ-साथ चेकिंग और चालानी कार्रवाई के माध्यम से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने का प्रयास लगातार जारी है।
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह के साथ होमगार्ड आक्रोश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *