Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना ऊसराहार पुलिस ने ग्राम रुद्रपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं आमजन को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने जरूरत के समय उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, किसी संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने हेतु प्रेषित किया गया एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

डीएम-एसएसपी ने केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

इटावा। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *